नशा निवारण बोर्ड के Convener cum Advisor बने OP Sharma, जानिए कितने साल का होगा कार्यकाल

Friday, Jul 10, 2020 - 07:18 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने ओपी शर्मा को हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड का कन्वीनर कम एडवाइजर बनाया है। उनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा। इस दौरान उन्हें 37400-67000+10000 रुपए ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। उनके वेतन/भत्ते और वाहन व स्टाफ पर होने वाले खर्च का वहन आबकारी एवं कराधान विभाग करेगा। उनको मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही सरकारी स्तर पर टैलीफोन की सुविधा कार्यालय और आवास पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस संबंध में प्रधान सचिव आबकारी विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

Vijay