वन स्टॉप सैंटर सोलन बेसहारा और प्रताड़ित महिलाओं के लिए बना सहारा

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 08:52 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में मुसीबत के समय प्रताड़ित महिलाओं को आसरा देने वाला वन स्टॉप सेंटर प्रदेश का एक मात्र सैंटर है। इस सैंटर में जो महिलाएं पारिवारिक हिंसा या किसी भी तरह की प्रताड़ना की शिकार होती हैं, उनके ठहरने के लिए अस्थायी प्रबंध किया गया है। शुक्रवार को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में स्थित इस सैंटर का महिला आयोग की चेयरमैन डेजी ठाकुर ने निरीक्षण किया और सैंटर द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। 60 महिलाओं ने एक वर्ष के भीतर इस सैंटर का लाभ उठाया है। इस सैंटर में बेसहारा और प्रताडि़त महिलाओं के ठहरने का प्रबंध किया गया है।
PunjabKesari
कांगड़ा और मंडी में भी खोले जाएंगे वन स्टॉप सैंटर
इस मौके पर महिला आयोग की चेयरमैन डेजी ठाकुर ने कहा कि जो महिलाएं प्रताड़ित की जाती हैं और बेसहारा होती हैं उनके रहने के लिए वन स्टॉप सैंटर की सुविधा चलाई गई है, जिसमें मुसीबत के समय में महिलाएं एक सप्ताह तक यहां आसरा ले पाती हैं। उन्होने कहा कि जल्द ही प्रदेश के  कांगड़ा और मंडी में भी इसी तरह के सैंटर खोले जाएंगे।
PunjabKesari
वूमैन हैल्पलाइन 181 से जुड़ेगा सैंटर
उन्होने कहा की जल्द ही इस सैंटर को वूमैन हैल्पलाइन 181 से जल्द जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी तरह की मुसीबत के समय में महिलाएं फोन करके इस सैंटर का लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की किसी भी परिस्थिति में महिलाओं पर अत्याचार नहीं करना चाहिए और घर में कभी भी ऐसी परिस्थिति उत्पन्न नहीं होने देनी चाहिए, जिसकी वजह से महिलाओं को घर से बाहर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़े।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News