मुख्यमंत्री आवास में एक और पॉजिटिव

Tuesday, Aug 18, 2020 - 11:41 AM (IST)

शिमला : मुख्यमंत्री आवास में कोरोना के आंकड़े अब लगातार बढत्रते जा रहे हैं। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री आवास में एक और चालक पॉजिटिव आया है। देर रात लिए गए सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। चालक जो एक होटल में क्वारंटाइन किया गया था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री निवास में कुछ दिन पहले पॉजिटिव आये सुरक्षा कर्मियों के संपर्क में आने चालक पॉजिटिव आया है। चालक ओक ओवर में स्थायी नहीं था। 
 

Edited By

prashant sharma