Solan: बड़ोग बाईपास पर भूस्खलन से फोरलेन की एक लेन बंद

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 05:48 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर डीएवी कुमारहट्टी पर बड़ोग बाईपास हुए भूस्खलन से फोरलेन की एक लेन बंद हो गई है। इस भूस्खलन में फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा पहाड़ी के साथ लगाया गया डंगा ढह गया है। इससे निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए है। जब यह भूस्खलन हुआ उस समय मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी। गनीमत यह रही कि उस समय वहां पर दोनों लेन से कोई वाहन क्रॉस नहीं हो रहा था। इसके कारण एनएच पर सोलन की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

इसके कारण सोलन की ओर जाने वाले वाहनों को कुमारहट्टी वाया बड़ोग से भेजा जा रहा है। एनएचएआई ने मलबे को हटाने के लिए वहां पर जेसीबी लगा दी है। वहां पर अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसके कारण वहां पर साथ के मकानों को भी खतरा बना हुआ है। फोरलेन के निर्माण को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे है। सडक़ के डंगों व पहाड़ी की ओर लगाई गई रिटेनिंग वॉल का गिरना आम बात हो गई है। बारिश के दिनों में परवाणू से धर्मपुर के बीच में पहाड़ी की लेन को बंद कर दिया जाता है क्योंकि पहाड़ों से भूस्खलन व पत्थरों के गिरने का खतरा बना रहता है।

चक्की मोड़ के हालात भी कुछ ठीक नहीं है। बारिश के दौरान पहाड़ी से वहां पर भी पत्थर गिर रहे है। कुमारहट्टी के पास हुए भूस्खलन से कई सवाल खड़े हो गए है क्योंकि वहां पर फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा डंगा गिर है। उसके गिरने के साथ ही पहाड़ी से कड़ी मात्रा में मलबा गिरा है। अभी मलबे को हटाने का काम चला हुआ है जबकि दूसरी लेने से चंडीगढ़ की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारू ढंग से चली हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News