पुलिस ने गुप्त सूचना पर घर में दी दबिश: 1.87 ग्राम हैरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Monday, Feb 10, 2020 - 02:15 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत एक व्यक्ति को 1.87 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बल्ह थाना के जांच अधिकारी नेक राम जब अपनी टीम के साथ चक्कर में गश्त पर थे तो टीम को गुप्त सूचना मिली एक व्यक्ति ललित कुमार उर्फ लक्की पुत्र काशी राम गांव चतरौर, डाकघर सकरोहा, तहसील बल्ह, जिला मंडी अपने घर पर हैरोइन (चिट्टा) बेचने का धंधा करता है। इस पर टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसके कब्जे से 1.87 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज कर उसे  हिरासत में ले लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी बल्ह राजेश ठाकुर ने की है।

Vijay