कछियारी में 48.53 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 11:18 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा पुलिस ने दूसरे दिन भी मादक पदार्थ पकड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने मुख्य आरक्षी विपिन सैनी के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव कछियारी में सड़क पर पैदल चल रहे रविन्द्र कुमार (44) पुत्र प्रेम चन्द निवासी गांव व डाकघर कछियारी तहसील व जिला कांगड़ा से 48.53 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस को देखते ही वे भागने लगा जिस पर पुलिस को उस पर शक हुआ तथा उसका पीछा करते हुए उसे दबोचा तथा चरस बरामद की। पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News