पुलिस को नाके पर मिली बड़ी सफलता, पौने 2 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Sunday, Jun 28, 2020 - 11:08 PM (IST)

गोहर (ब्यूरो): मंडी जिला में पुलिस ने नशा तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1.730 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी जगदीश कुमार (27) पुत्र कलमू राम निवासी खौली, डाकघर गाड़ागुशैणी, उपतहसील छतरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सराज के थाचगलु में नाका लगाया था कि इस दौरान एक युवक गाड़ागुशैणी की तरफ  से छतरी की ओर जा रहा था जोकि पुलिस को देख घबरा गया और पीठ पर लटकाए बैग को फैंक कर भाग खड़ा हुआ।

पुलिस जवानों ने नजर पड़ते ही तस्कर को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया जिसके बैग से 1 किलो 730 ग्राम चरस पाई गई। एसआईयू प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जिसे पुलिस थाना जंजैहली को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने खासकर पनप रहे नशे के खात्मे के लिए स्पैशल अभियान चला रखा है, जिसमें संलिप्त नशा तस्करों पर पैनी नजर रखे हुए हैं, ऐसे में इस गोरखधंधे में शामिल लोगों को कतई नहीं बख्शा जा रहा है।

Vijay