सचिवालय में नए CM व Deputy CM के ऑफिस तैयार, जानिए मुकेश अग्निहोत्री ने क्यों चुना 215 नंबर कमरा

Sunday, Dec 11, 2022 - 04:57 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: सचिवालय में नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ऑफिस तैयार हो गए हैं। सीएम ऑफिस में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम वाली पट्टिका लगा दी गई जबकि यहां लगी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम वाली पट्टिका हटा दी गई है। वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश सचिवालय के कमरा नंबर 215 में बैठेंगे। उनका ऑफिस भी तैयार हो गया है। बता दें कि वर्ष 2012 से 2017 तक वीरभद्र सिंह की सरकार में उद्योग मंत्री रहते हुए मुकेश अग्निहोत्री इसी कमरे में बैठते थे। इस बार उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने ऑफिस के लिए यही कमरा चुना है। कमरे के बाद उनके नाम वाली पट्टिका लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Content Writer

Vijay