चैत्र नवरात्र मेलों में हिमाचल के 4 शक्तिपीठों में ''धन वर्षा'', चढ़ा 3.80 करोड़ का चढ़ावा

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 02:53 PM (IST)

हिमाचल डेस्क : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र मेले हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गए हैं। इस दौरान देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालुओं ने न केवल मां के चरणों में शीश नवाया, बल्कि दिल खोलकर दान भी किया। प्रदेश के प्रमुख चार शक्तिपीठों में इस बार कुल 3 करोड़ 80 लाख 15 हजार 945 रुपए का नकद चढ़ावा दर्ज किया गया है।

श्रीनयना देवी मंदिर रहा सबसे आगे

श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान के मामले में बिलासपुर स्थित श्रीनयना देवी मंदिर शीर्ष पर रहा। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं संयुक्त आयुक्त धर्मपाल चौधरी के अनुसार, इस नवरात्र मेले में मंदिर को कुल 1,35,06,377 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई है।

प्रदेश के अन्य शक्तिपीठों में भी भक्तों ने उदारतापूर्वक दान दिया है:

  • ज्वालामुखी मंदिर (कांगड़ा): मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि यहां भक्तों ने 99,77,209 रुपए का नकद चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया।
  • चिंतपूर्णी मंदिर (ऊना): मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर के अनुसार, चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को 91,02,752 रुपए दान के रूप में प्राप्त हुए हैं।
  • ब्रजेश्वरी देवी (कांगड़ा): मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने जानकारी दी कि यहाँ नवरात्र के दौरान 54,29,607 रुपए का नकद चढ़ावा आया है।
  • श्रीचामुंडा देवी (कांगड़ा): यहां अभी चढ़ावे की आधिकारिक गणना होनी शेष है, जिसके बाद कुल आंकड़े में और वृद्धि होने की संभावना है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News