विधायक नरेंद्र ठाकुर बोले- डिपो होल्डर्स की समस्याओं को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 04:16 PM (IST)

हमीरपुर(अरविंद) : सोमवार को झनियारी में प्रदेश डिपो संचालक समिति द्वारा सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी डिपु धारको ने भाग लिया।जानकारी कते मुताबिक झनियारी में प्रदेश डिपो संचालक समिति के सम्मलेन में बतौर मुख्यातिथि विधायक नरेंद्र ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते राशन के डिपो लोगों के लिए काफी अहम हैं, क्योंकि डिपुओं के माध्यम से ही आम जनमानस को सस्ते राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। डिपो होल्डर्स की समस्याओं के निदान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे तथा मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इससे पहले डिपो संचालक समिति के अध्यक्ष अशोक कवि ने मुख्यअतिथि को समस्याओं से अवगत करवाया।


वही प्रदेश डिपो संचालक समिति के अध्यक्ष अशोक कवि ने बताया कि प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि सारा राशन एक साथ डिपुओ में उपलब्ध करवाया जाए ताकि लोगों को भी एक साथ राशन वितरित किया जा सके ताकि लोगों को बार-बार डिपुओं के चक्कर ना काटने पडे । 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News