प्रेमी के साथ चलती कार में नर्स ने किया Suicide, जानिए पूरा मामला

Thursday, Nov 14, 2019 - 12:23 PM (IST)

शिमला (जस्टा): शिमला जिला के रोहड़ू में निजी अस्पताल में तैनात एक नर्स द्वारा जहर निगलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृत महिला की मौत होने पर उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है। मृत महिला की पहचान गीता निवासी करासा रोहड़ू के तौर पर हुई है। यह मामला बुधवार रात को सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी रोहड़ू क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ हुई थी, लेकिन उसकी अपने पति और उसके घरवालों के साथ नहीं बनती थी। ऐसे में महिला की एक लड़के से बात हुई थी। तभी उनके आपस में खास रिलेशन बन गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला भी सामने आ रहा है। 

बताया जा रहा है कि उसका दोस्त प्रवीण मंगलवार को शाम के समय उसे अपनी कार में रोहड़ू से लाया था। दोनों ने कहीं जाने का प्लान बनाया था। रोहड़ू से रामपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर उसको अपनी गाड़ी में ले गया। इस बीच रास्ते में महिला ने जहर निगल लिया। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि महिला ने अपने पर्स से एक शीशी निकाली और पी ली। हालांकि शीशी गाड़ी से बाहर गिर गई।

इसके बाद प्रवीण उसको अपनी कार में सुन्नी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही चिकित्सकों ने महिला के मृत होने की पुष्टि की तो इसके बाद प्रवीण वहां से फरार हो गया। हालांकि बाद में खुद वापस अस्पताल में पहुंच गया। चिकित्सकों ने इसकी सूचना सुन्नी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में लेकर रोहड़ू पुलिस को मामले की सूचना दी। तभी रोहड़ू पुलिस सुन्नी पहुंची और प्रवीण को हिरासत में लेकर शव को भी अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

 

Ekta