अब इस तारीख के बाद होगा HPCA अध्यक्ष पद का फैसला

Friday, Jan 20, 2017 - 08:45 PM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अब आगामी बैठक 24 जनवरी के बाद होगी। इस बैठक के बाद ही एच.पी.सी.ए. द्वारा आगामी रणनीति बनाई जाएगी। शुक्रवार को होटल द पैवेलियन में हुई एच.पी.सी.ए. सदस्यों की बैठक में लोढा कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा की गई। एच.पी.सी.ए. के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान 2 जनवरी को जारी हुए निर्देशों पर चर्चा की गई। वहीं एक पटीशन अभी कोर्ट में विचाराधीन है, जिसका फैसला 19 जनवरी को आना था लेकिन अब इस पर फैसला 24 जनवरी को सुनाया जाएगा। उक्त फैसले में कोर्ट द्वारा क्या आदेश दिए जाते हैं, उसकी प्रतिलिपि पहुंचने के बाद ही एच.पी.सी.ए. द्वारा आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अब एच.पी.सी.ए. का जनरल हाऊस 24 जनवरी के बाद होगा। 

बैठक में एच.पी.सी.ए. के अध्यक्ष पद का मुद्दा नहीं
एच.पी.सी.ए. के प्रवक्ता संजय शर्मा ने तमाम अटकलों तथा सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि शुक्रवार को हुई बैठक में एच.पी.सी.ए. के अध्यक्ष पद का मुद्दा कतई नहीं था। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को आने वाले कोर्ट के आदेशों के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।