पुरानी पैंशन बहाली आंदोलन से जयराम सरकार ही नहीं, कांग्रेस को भी लेना होगा सबक : संजीव गुलेरिया

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 04:41 PM (IST)

नूरपुर (संजीव महाजन): धर्मशाला में हजारों कर्मचारियों द्वारा पुरानी पैंशन बहाली के लिए आंदोलन करने के बाद जयराम सरकार द्वारा कमेटी गठित करने की तत्काल अधिसूचना जारी करने पर न्यू पैंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ डाॅ. संजीव गुलेरिया ने कर्मचारी, अधिकारी और नारी शक्ति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस रैली से कांग्रेस पार्टी को भी सबक लेना होगा। कांग्रेस नेता यह न समझें कि भाजपा से नाराज जनता, बेरोजगारी से त्रस्त युवा और कर्मचारी वर्ग 2022 चुनाव में कांग्रेस को वोट करेगा। उन्हाेंने कहा कि पुरानी पैंशन 15 म‌ई, 2003 से प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने ही बंद की थी, सरकारी नौकरी में कटौती, पोस्टें खत्म भी कांग्रेस सरकार के समय में ही की ग‌ई थीं और बढ़ती बेरोजगारी की समस्या कांग्रेस की ही देन है। इस सबके लिए कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दल जिम्मेदार हैं, जनता दोनों दलों को माफ करने के मूड में नहीं है। उन्होंने भूतपूर्व विधायक, मंत्री, लोकसभा सदस्य डाॅ. राजन सुशांत, विधायक राकेश सिंघा, पवन काजल एवं अन्य का न्यू पैंशन स्कीम को बंद करने और पुरानी पैंशन बहाल करने में समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News