IPH विभाग के 180 कर्मियों को वेतन के लाले, सरकार व कंपनी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

Thursday, Jul 04, 2019 - 05:59 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ संबंधित भारतीय मजबूर संघ के कर्मचारियों ने सरकार व एस.जे.पी.एल. कंपनी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। दरसअल सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के 180 कर्मियों को पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिला है। ये विभाग के नियमित कर्मचारी हं जो शिमला में पीलिया फैलने के बाद नगर निगम की बनाई कंपनी एस.जे.पी.एल. में भेज दिए गए हैं। यह कंपनी शिमला में पानी व सीवरेज का काम देख रही है। अब उक्त कर्मचारियों को कंपनी वेतन नहीं दे रही है।

सरकार के कोषागार से वेतन की मांग पर अड़े कर्मचारी

ये कर्मचारी पहले की ही भांति प्रदेश सरकार के कोषागार से ही वेतन की मांग पर अड़ गए हैं। इस बाबत संघ मुख्यमंत्री से लेकर सभी उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुका है लेकिन अभी तक कोई हल नही निकला है। एस.जे.पी.एल. कंपनी के एम.डी. धर्मेंद्र गिल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए संघ के कार्यालय मंत्री दिनेश शर्मा ने कंपनी में रिटायर व आऊटसोर्स कर्मियों पर पैसा खर्च करने का आरोप लगाया है।

Vijay