गोबिंद सागर झील में डूबे नाबालिग अमन का नहीं मिला कोई सुराग

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 09:45 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): उपमंडल झंडूता के धराड़सानी में बुधवार को गोबिंद सागर झील में डूबे नाबालिग अमन का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वीरवार को बी.बी.एम.बी. के गोताखोरों ने झील में अमन की तलाश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। गोताखोरों ने झील में कई किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान झंडूता पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। गोताखोरों का यह सर्च अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

गौरतलब है कि बुधवार शाम को 17 वर्षीय अमन कुमार पुत्र विजय राम निवासी गांव धराड़सानी तहसील झंडूता बिलासपुर अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ धराड़सानी में गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल था। विसर्जन के पश्चात वह दोस्तों के साथ झील में नहाने लगा व इसी दौरान अमन डूब गया। स्थानीय मोटर बोट चालक और तैराकों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। बुधवार शाम को भी आपदा प्रबंधन टीम ने खोज अभियान चलाया था। डी.एस.पी. मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि लापता अमन को ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अमन को खोजने के लिए शुक्रवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News