12.56 लाख की धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से नाईजीरियन गिरफ्तार

Saturday, Jan 27, 2024 - 11:18 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में एक नाईजीरियन मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्त्ता से ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने व कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर 1256571 रुपए की धोखाधड़ी की थी। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में टीम गठित कर उसे दिल्ली रवाना किया।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी की टीम द्वारा दिल्ली पुलिस की सहायता से उक्त नाईजीरियन मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मामले में संलिप्त 12 मोबाइल, 2 लैपटाॅप, 9 सिम कार्ड, पैन ड्राइव व नकदी बरामद की गई है। जांच में पाया गया है कि मामले में संलिप्त आरोपी के खिलाफ मोबाइल नम्बर व बैंक खातों में धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठने की भारत में अभी तक 9 राज्यों में साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हुई हैं। आरोपी को न्यायालय हमीरपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay