NHM ने रद्द किया हमीरपुर में 2 अकाऊंटैंट्स का तबादला, बिना सहमति के हुआ था ट्रांसफर

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 02:36 PM (IST)

Shimla News : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हिमाचल प्रदेश ने हमीरपुर जिला में तैनात 2 अकाऊंटेंट्स के म्युचुअल तबादला आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

एनएचएम मिशन निदेशक कार्यालय (कसुम्पटी, शिमला) की ओर से गुरूवार को जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले 3 अक्तूबर को सीएमओ कार्यालय हमीरपुर में कार्यरत अकाऊंटेंट वंदना कुमारी और बीएमओ टौणीदेवी कार्यालय में तैनात अकाऊंटैंट शीतल गुप्ता का आपस में तबादला किया गया था। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद वंदना कुमारी ने विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने लिखित में जानकारी दी कि उन्होंने इस म्युचुअल ट्रांसफर के लिए अपनी कोई सहमति नहीं दी थी।

वहीं, बिना लिखित सहमति के तबादला आदेश जारी करना अनुबंध नियुक्ति समझौते की धारा 11 के नियमों के विपरीत था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मिशन निदेशक ने पुराने तबादला आदेश को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर को आवश्यक और त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News