चम्बा में सीमैंट प्लांट लगाने पर क्या बोले नवनिर्वाचित सांसद किशन कपूर, पढ़ें खबर

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2019 - 10:52 PM (IST)

कांगड़ा (किशोर): कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद किशन कपूर ने कहा कि चम्बा में सीमैंट प्लांट लगाना उनकी व प्रदेश भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है और जल्द ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेंगे। टांडा मैडीकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश में चम्बा ही नहीं अन्य जगहों पर सीमैंट प्लांट के लिए कांग्रेस ने विरोध किया और उसके विरोध का खमियाजा प्रदेश की जनता को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार को बने अभी एक वर्ष से ज्यादा समय हो चुका है परंतु एक वर्ष में सरकार ने चम्बा सीमैंट प्लांट को लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चम्बा सीमैंट प्लांट जल्द हकीकत में बदलेगा।

जल्द ही शुरू होगा फोरलेन के निर्माण का कार्य

उनसे जब फोरलेन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फोरलेन का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा। फोरलेन के निर्माण के लिए वह जल्द ही केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष बात रखेंगे। कांगड़ा के तहसील चौक में बचत भवन के शिलान्यास पर कब कार्य शुरू होगा, इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से इस संबंध में बात की जाएगी। इस योजना को लटकाने में जिम्मेदार कांग्रेस सरकार रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News