जन्माष्टमी पर्व पर हजाराें शिव भक्तों ने पवित्र डल झील में लगाई आस्था की डुबकी, 3 दिन कई जिलों में यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 10:39 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: जन्माष्टमी पर्व पर मणिमहेश यात्रा के छोटा शाही स्नान में हजारों शिव भक्तों ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार रात 11 बजे से शुरू हुआ छोटा स्नान (छोटा न्हौण) शनिवार दोपहर बाद विधिवत रूप से समाप्त हो गया। राज्य में मानसून लगातार कहर बरपा रहा है। यैलो अलर्ट के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीती रात हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 2 दिनों में 14 लोगों को विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवानी पड़ी है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
मणिमहेश यात्रा: जन्माष्टमी पर्व पर हजाराें शिव भक्तों ने पवित्र डल झील में लगाई आस्था की डुबकी
जन्माष्टमी पर्व पर मणिमहेश यात्रा के छोटा शाही स्नान में हजारों शिव भक्तों ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार रात 11 बजे से शुरू हुआ छोटा स्नान (छोटा न्हौण) शनिवार दोपहर बाद विधिवत रूप से समाप्त हो गया।
Weather Update: 3 दिन कई जिलों में यैलो अलर्ट, 2 दिन में 14 मौतें
राज्य में मानसून लगातार कहर बरपा रहा है। यैलो अलर्ट के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीती रात हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 2 दिनों में 14 लोगों को विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवानी पड़ी है।
Kullu: श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत
श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक मरीज को सड़क तक पहुंचाने की एवज में अधिक पैसे मांगे गए और मरीज को आधे रास्ते में छोड़ दिया गया। इससे मरीज की मौत हो गई। इस प्रकरण से श्रीखंड महादेव यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा संदेह के घेरे में आ गई है।
प्रदेश में पहले दिन पकड़ी 33.06 मीट्रिक टन मछली
2 महीने के बाद मत्स्य आखेट पर लगा प्रतिबंध गत रात 12 बजे हट गया। पहले ही दिन प्रदेश के जलाशयों में बंद सीजन खुलते ही मछली उत्पादन में उत्साहजनक बढ़ौतरी दर्ज की गई है।
Shimla: अधिकारियों व कर्मचारियों को CBI ने पूछताछ के लिए दिल्ली किया तलब
हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
Mandi: घोषणा करके भूले मुख्यमंत्री, आपदा प्रभावितों से तो न बोलें झूठ : जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मंडी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में ध्वजारोहण कर छात्रों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अनगिनत नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
Himachal: कांग्रेस हाईकमान ने कुलदीप राठौर को सौंपी नई जिम्मेदारी, इस राज्य का पर्यवेक्षक किया नियुक्त
कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
Hamirpur: भारी बारिश से मकान ध्वस्त, सर से उड़ी छत से बेघर हुए दो परिवार
वर्षा का क्रम लगातार जारी रहने से नदी-नाले व खड्डें उफान पर बह रही हैं, वहीं रुक-रुक कर होने वाली वर्षा के कारण रिहायशी मकानों के ध्वस्त होने का सिलसिला जारी है।
Himachal: शिमला में बड़े गैंग का पर्दाफाश, पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस के साथ पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब के 3 आरोपियों को न केवल धर दबोचा, अपितु उनके कब्जे से एक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
टांडा अस्पताल ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि, कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट का सफल ऑप्रेशन
डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के सीटीवीएस विभाग ने अपना पहला और सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट किया है और कांगड़ा जिले के 47 वर्षीय युवा रोगी को जीवन की नई आशा दी है।