नगर निकाय चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत अब यहां करें, प्रशासन ने जारी किया नया नंबर

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 04:41 PM (IST)

धर्मशाला (सुनील): नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एडीसी विनय कुमार ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की संपर्क व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है।

एडीसी विनय कुमार के अनुसार अब आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए वैकल्पिक टैलीफोन नंबर 01892-223322 (कक्ष संख्या 718) को क्रियाशील कर दिया गया है।

प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि इस नए कंट्रोल रूम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन की सूचना मिलते ही उस पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। आमजन अब इस नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News