हिमाचल में कोरोना के 18 नए मामले, जानिए किस जिला से आए कितने केस

Tuesday, Jul 14, 2020 - 11:07 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मंगलवार के दिन कोरोना के कुल 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 7 चम्बा, कांगड़ा-शिमला में 2-2, ऊना-सोलन में 3-3 और किन्नौर जिला में एक मामला सामने आया है। हालांकि प्रदेश में आज 11 लोग ठीक हुए हैं। इसमें 6 कांगड़ा और 5 सोलन के मरीज शामिल हैं। हिमाचल में अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1309 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 347 हो गए हैं।

चम्बा में सेना व आईटीबीपी के जवानों सहित 7 पॉजिटिव

चम्बा में मंगलवार सुबह 7 नए मामले आए थे। इनमें केरल से लौटे आईटीबीपी के 3 जवानों सहित उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें समोट के 31 वर्षीय जवान की 28 वर्षीय पत्नी और 2 बच्चे (5 व 3 साल) भी कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। इसी तरह भटियात के भराड़ी का 27 वर्षीय जवान, समोट के गरनोटा का 28 वर्षीय आईटीबीपी जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं रुड़की से लौटा डलहौजी के कंडेई का रहने वाला 26 वर्षीय सेना का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को जिला आयुर्वैदिक अस्पताल चम्बा में बनाए गए कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया गया है।  

कांगड़ा में व शिमला में 2-2 कोरोना पॉजिटिव

कांगड़ा जिला में शाहपुर के छतड़ी गांव का 33 और 70 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त दोनों पहले पॉजिटिव आए व्यक्तियों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इसी तरह शिमला में कोरोना पॉजिटिव आए 2 मामलों 5 जुलाई को कश्मीर से 2 लोगों के साथ शिमला पहुंचा 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह बालूगंज जामा मस्जिद के पास अपने घर पर क्वारंटाइन था। वहीं इसके साथ आए 2 अन्य लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं 5 जुलाई को ही शिमला आया 42 वर्षीय एक सेब व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह शिमला में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन था। इसके अलावा किन्नौर में एक आईटीबीपी का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जोकि केरल से आया था। 

ऊना में महाराष्ट्र और गुजरात से लौटे 3 युवक पॉजिटिव

ऊना में 3 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। गगरेट उपमंडल के अमलैहड़ का 22 वर्षीय युवक और बेहड़ पतेहड़ का 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। ये दोनों महाराष्ट्र के रायगढ़ से लौटे हैं और संस्थागत क्वारंटाइन थे।गगरेट उपमंडल के गांव मावा सिंधिया का नवागांव गुजरात से लौटा 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह भी संस्थागत क्वारंटाइन था। 

सोलन में पुलिस जवान सहित उद्योग के 2 कामगार पॉजिटिव

 जिला सोलन में कोरोना  के 3 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 2 बीबीएन के उसी उद्योग के कामगार हंै, जिसके सोमवार को 60 मामले सामने आए थे। वहीं सोलन में पुलिस का एक और जवान कोरोना संक्रमित हो गया है। यह जवान शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आए पुलिस के 2 जवानों के सम्पर्क में आने से ही कोरोना पॉजिटिव हुआ है। अब इस पुलिस जवान की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पता लगाया जाएगा और उसके सम्पर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा। इस तरह से जिला सोलन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 260 हो गई है जबकि एक्टिव केस 153 हो गई है। 

Vijay