हिमाचल के इन 6 जिलों में आए कोरोना के नए मामले, मंडी में 8 डॉक्टर पॉजिटिव

Friday, Sep 18, 2020 - 08:42 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला है। शुक्रवार को प्रदेश के शिमला, सिरमौर, कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिला में नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
शिमला में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 29 रैपिड एंटीजन टैस्ट, ट्रूनेट के 6 और आरटीपीसीआर के 8 मामले शामिल हैं। जानकारी के अनुसार  रामपुर के 11, रोहड़ू के 5, संजौली, मशोबरा, नेरवा व फागली के 3-3, केएनएच के पास से 3, आईजीएमसी के 2, विकास नगर, भट्टाकुफर, कृष्णानगर, ठियोग, ढली, चक्कर, डीडीयू, खनेरी व आनंदपुर का 1-1 मामला है। वहीं एक मामला बिलासपुर का भी शामिल है।

सिरमौर में 22 पॉजिटिव, 3 ठीक होकर घर लौटे

वहीं सिरमौर जिला में 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें लक्ष्मी मंदिर नाहन के पास 23 वर्षीय महिला, बागना कंदो भटनाल की 40 वर्षीय महिला, शिलाई से 64 वर्षीय पुरुष, पुलिस स्टेशन शिलाई से 32 वर्षीय पुरुष, रोहनाट की 40 वर्षीय महिला, 31 व 42 वर्षीय पुरुष, सीएच सराहन पच्छाद से 38 वर्षीय पुरुष, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी नाहन के पास से 6 वर्षीय बच्ची, रामदासिया मोहल्ले की 73 वर्षीय महिला व 6 वर्षीय बच्ची, कालाअंब से 36 वर्षीय पुरुष, पैट्रोल पंप नाहन के पास से 35 वर्षीय पुरुष, यशवंत विहार नाहन जारजा से 50 वर्षीय पुरुष, पुलिस कालोनी नाहन की 31 वर्षीय महिला, जबल का बाग नाहन से 58 वर्षीय पुरुष, झमेरिया सैनवाला नाहन का 29 वर्षीय पुरुष, रॉयल पैलेस नाहन के पास से 65 वर्षीय पुरुष, मेहलात की घटी नाहन से 27 वर्षीय पुरुष, सैनवाला नाहन की 50 वर्षीय महिला, कच्चा टैंक नाहन की 32 वर्षीय महिला, खंडा मतोली कौलांवाला भूड से 50 वर्षीय पुरुष शामिल है। इसके अलावा 48 वर्षीय व्यक्ति और 23 व 29 वर्षीय 2 महिलाओं ठीक होकर घर चले गए है।

बिलासपुर में महिला पुलिस कर्मी समेत 16 लोग संक्रमित

बिलासपुर जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट में एक महिला पुलिस कर्मी समेत 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के तहत 5वीं आरबीआई महिला बटालियन बस्सी की 28 वर्षीय महिला कर्मी कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं घुमारवीं उपमंडल के तहत रोपड़ी गांव का एक 53 वर्षीय व्यक्ति व एक 47 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त भंजवाणी गांव की एक 42 वर्षीय महिला, पनोह का 39 वर्षीय व्यक्ति, रछेड़ा का 55 वर्षीय व्यक्ति व टकरेड़ा का 27 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हंै। वहीं, शहर के साथ लगते गांव ओयल की एक 42 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय व्यक्ति, 75 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सदर उपमंडल के तहत तरेड़ गांव का एक 44 वर्षीय व्यक्ति, धारटटोह का 37 वर्षीय, मंडी माणवां का 26 वर्षीय, नोग का 37 वर्षीय संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा 2 मामले सुबह पॉजिटिव पाए गए हैं।

कुल्लू व कांगड़ा में ये आए पॉजिटिव

कुल्लू जिला में सामने आए 12 मामलों में 40, 29, 22, 38, 29 व 23, 26, 52 व 57 वर्षीय पुरुष रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा एक 23 वर्षीय युवती, 53 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय बालक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कांगड़ा जिला में जो 14 नए मामले आए हैं, उनमें अप्पर बड़ोल धर्मशाला की 50 वर्षीय महिला, देहरा वार्ड नंबर-4 का 45 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-3 का 1 माह का बच्चा, शीला चौक धर्मशाला का 40 वर्षीय व्यक्ति, हटवास नगरोटा बगवां की 32 वर्षीय महिला, ढगवार धर्मशाला का 24 वर्षीय युवक, कांगड़ा के वार्ड नंबर-2 का 23 वर्षीय युवक, टांडा के सारी वार्ड से 45 वर्षीय व्यक्ति, मलां नगरोटा बगवां का 35 वर्षीय व्यक्ति और हटवास नगरोटा बगवां का 25 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय व्यक्ति, 17 साल का लड़का, 22 और 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 5 मामले सुबह पॉजिटिव पाए गए हैं।

मंडी में 41 नए कारोना संक्रमित, एक की मौत

मंडी जिला में जहां कोरोना वायरस से एक  व्यक्ति मौत हो गई तो वहीं अभी तक 8 डॉक्टरों समेत 41 और नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 8 डॉक्टरों में एक नेरचौक मेडिकल कॉलेज, एक बीएमओ कार्यालय रोहांडा, एक मंडी शहर में अपना अस्पताल चलाने वाला संचालक डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा सुंदरनगर के हरिपुर,मंडी शहर के टारना हिल की रहने वाली डैंटल डॉक्टर, डीडीसीसी सदयाणा में तैनात महिला डॉक्टर, सरकाघाट व महादेव का रहने वाला एक-एक डॉक्टर कोरोना की चपेट में आया है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 2 लिपिक भी संक्रमित पाए गए हैं। सुंदरनगर के डोढंवा, चत्तरोखड़ी, नाचन के दयारगी,सरकाघाट के दारपा में एक एक मामला आया है। आईआईटी मंडी के उत्तरी परिसर में 3 मजदूर पॉजिटिव पाए गए हैं। 41 से 10 मामले धर्मपुर हलके के धर्मपुर, बहरी, चनौता में आए हैं। प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री व प्राथमिक संपर्क खंगाल रहा है। करसोग में 3 व आरटीआई जोगिंद्रनगर में एक-एक मामला आया है। रेपिड एंटीजन टैेस्ट से बल्ह हलके के सिध्याणी का व तल्याहड़ क्षेत्र के पंजेठी का एक-एक व्यक्ति व पद्धर के पाली का एक दपंति पॉजिटिव पाया गया है।

Vijay