अग्निशमन विभाग ने बचाई ब्यास में फंसी जिंदगी, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू आप्रेशन

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 11:08 AM (IST)

मनाली: अग्निशमन विभाग ने मनाली पुलिस के सहयोग से ब्यास में फंसे नेपाली मूल के व्यक्ति को निकाला गया। रात 10 बजे तक चले रैस्क्यू आप्रेशन में अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग और प्रशासन का सहयोग रहा। पुलिस को रात 8 बजे किसी ने फोन पर जानकारी दी कि वशिष्ठ चौक के पास कोई व्यक्ति ब्यास में फंसा हुआ है। पुलिस ने अग्निशमन विभाग और प्रशासन को सूचित किया। अग्निशमन विभाग ने पुलिस के जवानों की मदद से रैस्क्यू आप्रेशन शुरू किया। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम युवक को बचाने में सफल रही। 

काठमांडू का रहने वाला है युवक
मौके पर गए मनाली तहसीलदार हरीश शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान 19 वर्षीय विकास पुत्र गोविंद निवासी महेंद्र नगर काठमांडू नेपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक वशिष्ठ में एक निजी होटल में काम करता है। उन्होंने बताया कि मनाली सिविल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी कमल स्वरूप ने बताया कि टीम के सदस्यों ने कड़ी मेहनत के बाद ब्यास नदी में फंसे युवक को बचाया। मनाली डी.एस.पी. पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News