पर्यटन नगरी में अढ़ाई किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 12:58 AM (IST)

कुल्लू: धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक नेपाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चरस की खेप बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मणिकर्ण पुलिस का दल मणिकर्ण में क्षेत्र में गश्त पर था। उसी दौरान उन्होंने शांगना के पास शक के आधार पर एक व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोकना चाहा। पुलिस को देखकर उस शख्स ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

2 किलो 504 ग्राम चरस हुई बरामद
जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। तोलने पर चरस की खेप 2 किलो 504 ग्राम पाई गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। कुल्लू के ए.एस.पी. निश्चिंत नेगी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी की पहचान संजू गुरंग निवासी नेपाल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News