बैठक में उठी मांग, अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में खुले NCC अकादमी

Tuesday, Jan 08, 2019 - 04:30 PM (IST)

बिलासपुर: एन.सी.सी. आफिसर्ज वैल्फेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक डिग्री कालेज बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं मेजर एम.एस. जम्वाल ने की। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न कालेजों एवं स्कूलों के एन.सी.सी. आफिसर्ज ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि ए.सी.सी. कैडेट्स की रिफ्रैशमैंट एवं एन.सी.सी. अधिकारियों के वेतन/भत्तों को आवश्यक बजट जारी किया जाए व एन.सी.सी. गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों की तरह एक एन.सी.सी. अकादमी जिला मंडी में खोली जाए।

एन.सी.सी. कैडेट्स को जल्द मिले यूनिफॉर्म

एन.सी.सी. कैडेट्स को बहुत लंबे समय से यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है, जिससे राज्य में एन.सी.सी. गतिविधियों को अमलीजामा पहनाने में मुश्किलें आ रही हैं, अत: यूनिफॉर्म को जल्द उपलब्ध करवाया जाए। बैठक में 13 जनवरी को तृतीय राष्ट्रीय एन.सी.सी. महासम्मेलन कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में आयोजित होने जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश से करीब 20 एन.सी.सी. अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मनोनीत किया गया।

संगठन का महासम्मेलन होगा आयोजित

बैठक में निर्णय लिया गया कि एन.सी.सी. आज के समय में प्राथमिकता के आधार पर निजी संस्थानों में आबंटित की जा रही है जोकि तर्कसंगत नहीं है जबकि बहुत से सरकारी विद्यालयों में लंबे समय से आवेदन किया है जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर सरकारी संस्थानों में ही एन.सी.सी. दी जानी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में संगठन का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस बैठक में एसोसिएशन के पैटर्न मेजर अशोक शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, संगठन सचिव भीम सिंह ठाकुर, अध्यक्ष रिखी राम कौंडल, महासचिव एस.एल. ठाकुर व उपाध्यक्ष नंद किशोर शर्मा के अतिरिक्त जरनैल सिंह राणा, अश्विनी, विपिन परमार, चंद्रमणि शर्मा, मुकेश शर्मा, कैप्टन पठानिया, मेजर चेतन शर्मा, किशोरी लाल, शशि शर्मा व राहुल शर्मा इत्यादि एन.सी.सी. अधिकारियों ने भाग लिया।

Vijay