स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी, विशेषज्ञों ने जीवा अमृत खाद बनाने के सिखाए गुर

Friday, Sep 13, 2019 - 02:28 PM (IST)

रामपुर (विशेषर नेगी) : शिमला ज़िला के रामपुर उमण्डल के दत्तनगर स्थित उद्यान विभाग के खुम्ब प्रशिक्षण केंद्र में प्राकृतिक खेती बारे शिविर का आयोजन किया गया। जिस में रामपुर, ननखड़ी, कुमार सैन व आस पास के इलाकों से आए किसानों ने हिस्सा लिया। किसान- बाग़वान विकास संघ रामपुर - ननखड़ी के सौजन्य से आयोजित इस जागरूकता शिविर में कृषि विभाग के सुभाष पार्लेकर शून्य लागत प्राकृतिक खेती इकाई व अन्य संस्थाओं के विशेषज्ञो ने किसानों को जानकारियां दी।

इस दौरान लोगो को जीवा अमृत और घनजीवामृत खाद बनाने और उपयोग की विधि बताई। विषय से जुड़े लोगों ने विभिन्न कीट एवं पतंगों को रोकने के लिए जैविक छिड़काव बनाने की विधि भी बताई। उन्होंने कहा इस से भूमि की उर्वरक शक्ति और मित्र किट नष्ट नहीं होंगे।

किसान- बाग़वान विकास संघ रामपुर - ननखड़ी के अध्यक्ष बृज लाल ने बताया इस शिविर समूचे इलाके के किसान बागवानों को प्राकृतिक खेती किसे की जाए विस्तार से विशेषज्ञों ने बताया। जिस तरह से हम कीटनाशकों का इस्तेमाल कर हम फसलों को जहरीला बना रहे है। उस से बचना है। किसान बागवानों को बताया गया की जैविक खेती के लिए छिड़काव किये जा सकते है जा सकते है।

Edited By

Simpy Khanna