आध्यात्मिक मार्ग पर चलने से मनुष्य का कल्याण संभव : बाबा बाल जी

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 10:49 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को नए माह का नाम सुनाते हुए कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। जब मनुष्य आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए प्रभु सुमिरन करता है तो वह भगवान के बिल्कुल समीप होता है। उसे दुनिया में कोई दुख नहीं होता और उसका इस दुनिया में भी व मृत्यु के बाद भी कल्याण ही होता है। बाबा बाल जी ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु को एक बार भोजन का न्यौता दिया गया तो उन्होंने कहा कि जो मनुष्य लखपति हो वह उसके घर ही भोजन करेंगे। तब चैतन्य महाप्रभु को भोजन का न्यौता देने वाले सोचने लगे कि उसके पास एक लाख रुपए हों तब शायद चैतन्य महाप्रभु खाना खाएंगे। तब चैतन्य महाप्रभु ने कहा कि जो मनुष्य एक लाख बार हरे कृष्ण हरे राम के मंत्र का जाप करे वही लखपति है। बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि हमें भी लखपति बनना चाहिए और निरंतर प्रभु सुमिरन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य एक लाख बार भगवान श्रीकृष्ण का नाम ले वह मनुष्य सबसे अमीर है। खाना खाने से पहले हमें भगवान का शुक्रिया अवश्य अदा करना चाहिए। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News