भारत जोड़ो यात्रा नहीं, भारत तोड़ो यात्रा निकाल रही कांग्रेस : तेजस्वी सूर्या

Friday, Sep 23, 2022 - 11:13 PM (IST)

मंडी (रजनीश): भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी पर हमला बोले हुए कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने 50 वर्षों तक राज किया लेकिन युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। केंद्र में नरेंद्र मोदी और हिमाचल में जयराम सरकार आने से युवाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गईं। बावजूद इसके इन योजनाओं को लागू न करने के आरोप लगाने वाली कांग्रेस नेता गलत और तथ्यों से हटकर अनापशनाप बयानबाजी करने में लगे हुए हैं।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि देश भर में राजनीतिक दलों की रैलियां होती रहती हैं लेकिन मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली युवा विजय संकल्प रैली बहुत महत्वपूर्ण है। इस रैली में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से डेढ़ लाख युवाओं ने डिजिटल रूप से पंजीकरण करवाया है। इस रैली में पीएम मोदी युवाओं में नई ऊर्जा जागृति लाएंगे। हिमाचल प्रदेश में मोदी और जयराम की डबल इंजन सरकारों के नेतृत्व में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं और युवाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है, साथ ही लाखों युवाओं को रोजगार दिया है। 

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में युवाओं को नेतृत्व करने का मौका मिलता है और बहुत युवाओं व कार्यकर्ताओं को जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा करने का मौका मिला है और आगे भी मिलेगा जबकि भाजपा यूथ लीडरशिप पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनेगी और सरकार बनाने में भाजयुमो अहम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर हिमाचल भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर, राकेश वालिया, हिमांशू व वीरेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकिारी उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay