किन्नौर में भूस्खलन से नेशनल हाइवे 5 बंद, रोड बहाल करने का काम शुरू
punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 12:04 PM (IST)
किन्नौर : हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। इस बार किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास भूस्खलन की घटना हुई है। भूस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन के बाद से यातायात प्रभावित हुआ है।
हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें बीस से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कई दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाकर लोगों के शवों को निकालने का काम किया गया था।

