राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पहुंचीं शिमला, छराबड़ा में अपने आशियाने के आसपास उठाया सैर का लुत्फ

Thursday, Jun 10, 2021 - 12:09 AM (IST)

कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा फिर शिमला पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए बुधवार दोपहर करीब पौने 1 बजे के आसपास शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में पहुंचीं। इनसे पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची व उनका बेटा मनजीत भी यहां पहुंच गए थे। यहां साफ  मौसम व खिली धूप का नजारा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव ने अपने आशियाने के आसपास सैर का आनंद लिया।

बता दें कि इससे पूर्व गत 10 मार्च को प्रियंका वाड्रा शिमला आईं थीं और 3-4 दिन यहां रुकी थीं। इस बार सूत्रों के मुताबिक उनका सप्ताह भर रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए वह शिमला पहुंची है। उधर, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सीआईडी पुलिस व अन्य पुलिस के जवान भवन के आसपास सुबह ही तैनात हो गए थे। उनकी सुरक्षा के प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Content Writer

Vijay