सुखराम परिवार BJP में सही था, कांग्रेस में आते ही गलत कैसे हो गया: नरेश चौहान

Sunday, Apr 14, 2019 - 05:43 PM (IST)

शिमला (योगराज): पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को लेकर हिमाचल की सियासत खूब गरमाई हुई है। कांग्रेस एवम भाजपा दोनों ही अनिल शर्मा पर वार पलटवार कर रहे है। कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने शिमला में कहा कि अनिल शर्मा को लेकर भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है। क्योंकि जब सुखराम सवा साल पूर्व भाजपा में शामिल हुए तब वह सही थे लेकिन अब जब सुखराम वापिस कांग्रेस पार्टी में लौट आए है तो वह गलत कैसे हो गए। मुख्यमंत्री राजनीतिक मंचों से सुखराम परिवार पर कीचड़ उछाल रहे ये उचित नहीं है। सत्ती ने तो मंच पर सारी हदें ही पार कर दी है। ये भाषण की मर्यादा नहीं है। मंच पर गाली-गलौच करना सत्ती को शोभा नहीं देता। कांग्रेस पार्टी कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। इसके खिलाफ शिकायत करेगी।

भाजपा के नेता प्रचार के स्तर को गिरा चुकी है। कांग्रेस पार्टी में अनिल शर्मा का स्वागत है वह जब भी अपने घर आना चाहे आ सकते है। नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की अनुभवहीनता प्रदेश के विकास में रोड़ा बन गई है। केन्द्र ने हिमाचल के एनएच के लिए कोरी घोषणा के अलावा कुछ नहीं दिया। बजट तक का प्रावधान नहीं किया गया। देश का किसान बेहाल है, बेरोजगारी चरम पर है। हर मोर्चे पर सरकार विफल रही। सभी वायदे जुमले साबित हुए। आज प्रधानमंत्री के पास विरोधी दलों पर कीचड़ उछालने के अलावा कहने के लिए कुछ नहीं है। पीएम ने 20 पूंजीपतियों के 6 लाख करोड़ का कर्जा माफ गरीब किसान के साथ धोखा किया। अब देश चुनावों में जबाब देगा यूपीए सरकार बनाएगी।









 

Ekta