Himachal Express: जयराम ठाकुर ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 04:34 PM (IST)

शिमला : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 69वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। मनाली में एक प्रेमी की पत्नी को जलाने का मामला सामने आया है। चंबा में एक सड़क हादास हो गया। जहां एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। सोलन में पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस को उससे 95.98 ग्राम चिट्टा मिला है। तो अब एक क्लिक में पढि़ए  अब तक की बड़ी खबरें।  

69 के हुए PM मोदी
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 69वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। बता दें कि अपने बधाई संदेश में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कमला नेहरू अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाएंगे।
PunjabKesari
 

प्रेम प्रसंग के आड़े आ रही महिला पर छिड़का पेट्रोल
हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने प्रेमी की पत्नी को जलाने का मामला सामने आया है। मामला सोमवार रात कुल्लू जिले के मनाली का है। जहां एक नग्गर की 30 वर्षीय किरण नाम की एक महिला ने मनाली में ढाबा चलाने वाली रामदेई पत्नी शिवराम पर उसके ढाबे में इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि पहले महिला ने पनी स्कूटी रामदेई के ढाबे के बाहर खड़ी कर दूसरी महिला पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। जिसके बाद पीड़ित महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी।

चंबा में एक पिकअप गहरी खाई में गिरी
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक सड़क हादास हो गया। जहां एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना तीसा के तहत कपाड़ी मोड़ के पास हुआ। जहां इस पिकअप ने एक पैदल चल रही महिला को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बता दें कि एक पिकअप में बाप व बेटा सवार होकर कही जा रहे थे जिनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।
PunjabKesari

95.98 ग्राम चिट्टे सहित पुलिस ने हरियाणा से दबोचा तस्कर
हिमाचल प्रदेश के सोलन में पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस को उससे 95.98 ग्राम चिट्टा मिला है। आरोप है कि ये व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं को बेचा करता था।वहीं एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोलन पुलिस ने अर्जुन नाम के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।
 

टी-20 ना देख पाने वाले दर्शक ना हों निराश
धर्मशाला में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मैच ना देख पाने वाले दर्शकों को उनके पैसे रिफंड कर दिए जाएगें। इसके लिए 19 से 22 तारीख के बीच का वक्त मुकर्रर किया गया है। इस समय अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे से सायं 7 बजे तक धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में अपने पैसे वापस ले सकता है।
PunjabKesari

‘आधा भी ज्यादा’ गाने के साथ हंसराज की बॉलीवुड में एंट्री
सोलन की सुरीली आवाज अब प्रदेश तक सीमित न रहकर मायानगरी सहित पूरे देश में गूंजेगी। इस आवाज के मालिक सोलन जिला के मांगल गांव निवासी हंसराज रघुवंशी हैं जो प्रदेश व प्रदेश के बाहर भी बाबा जी के नाम से प्रसिद्ध हैं। एक मध्यम वर्गीय परिवार से निकले गायक हंसराज रघुवंशी ने अपने गायकी के हुनर को ऐसा चमकाया कि छोटे से प्रदेश से निकलकर मायानगरी तक में अपने नाम की धूम मचा दी है।

PM के जन्मदिन पर CM जयराम ने बांटे फल
सुजानपुर टिरा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर सुजानपुर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर के अलावा सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर उनका कुशल मंगल पूछा और उनसे प्रशासन की चल रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
PunjabKesari

सऊदी अरब में 8 साल से बंधक बना एक युवक
पिछले 8 सालों से सऊदी अरब में बंधक नगरोटा बगवां गांव रौंखर के विजय के परिजनों ने मुख्यमंत्री से अपने बेटे की वतन वापसी की गुहार लगाई है। विजय के परिजनों ने सोमवार को डी.सी. कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर अपने बेटे की आपबीती सुनाई। परिजनों ने डी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र में कहा कि विजय पिछले 8 सालों से सऊदी अरब में बंधक की जिंदगी काट रहा है।

बिलासपुर के मयंक वैद्य ने किया नया कीर्तिमान स्थापित
विश्व स्तरीय एंडड्यूरा मैन त्रिथलोंन प्रतियोगिता में बिलासपुर के नोआ गांव से संबंधित मयंक वैद्य ने 144 किलोमीटर दौड़, 33.8 किलोमीटर तैराकी व 289.7 किलोमीटर साइकलिंग करके विश्व में सबसे कम समय में ऐसा करने वाले ट्रायएथलीट बनने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले भी मयंक अल्ट्रा मैन ऑस्ट्रेनियन व सहारा मरुस्थल, कच्छ के रण गुजरात में भी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता जीत चुके हैं। एंडड्यूरा मैन त्रिथलोंन की इस बार की खास बात यह है कि यह ट्रायएथलीट इन्होंने अकेले ही जीती है।
PunjabKesari
 

राठौर ने की हिमाचल कांग्रेस कमेटी ते 16 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 16 विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्तियां की है। कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर (बरसैणी) को नियुक्त किया है जिससे विधानसभा कांग्रेस कुल्लू में खुशी की लहर दौड़ गयी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर कांग्रेस को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान जल्द शुरू करेगी।

एक बार फिर Ex CM वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक बार फिर तबीयत बिगडऩे के चलते आई.जी.एम.सी. शिमला में लाया गया है, जहां उनका उपचार शुरू हो गया है। 88 वर्षीय वीरभद्र सिंह इससे पहले भी कई मर्तबा चैकअप के लिए आई.जी.एम.सी. लाए गए हैं। इस मर्तबा उनकी ज्यादा तबीयत खराब बताई जा रही है। बता दें कि वीरभद्र सिंह अर्की से कांग्रेस विधायक हैं। पिछले दिनों भी उन्हें तबीयत बिगडऩे के चलते पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाना पड़ा था।
PunjabKesari

डंपिंग साइट पर नगर परिषद का वाहन पलटने से 2 घायल
चंडीगढ़-मनाली एन.एच. किनारे बिंद्रावणी डंपिंग साईट पर नगर परिषद नेरचौक का एक ट्रैक्टर पलट गया है। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि नगर परिषद नेरचौक का एक यह टैक्टर यहां कूड़ा डंप करने आया था और अचानक ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और चंडीगढ़-मनाली एन.एच. पर आ गिरा जिससे दोनों सवार चोटिल हुए हैं। जिन्हें एंबुलैंस आने से पहले ही लोग एक गाड़ी में डालकर अस्पताल ले आए। घटना की पुष्टि एच.एच.ओ. विनोद ठाकुर ने की है।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News