अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही पराला फल मंडी, बरागटा ने कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार(Video)

Tuesday, Aug 27, 2019 - 12:58 PM (IST)

शिमला (सुरेश): प्रदेश में सेब का सीजन इन दिनों जोरों पर चला हुआ है। ऊपरी शिमला में खोली गई मंडी पराला में इन दिनों 30 हजार पेटियां रोजाना आ रही है लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी प्रदेश में सत्तासीन रही दोनो पार्टियों अभी तक इस मंडी में लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। पराला मंडी की समस्याओं को लेकर हमारी कवरेज लगातार जारी है जिसके बाद सरकारी अमला ओर पार्टी के नेता इन दिनों बारी-बारी पराला मंडी का दौरा कर बागवानों के बीच जाकर लोगों समस्याओं को सुनने जा रहे हैं। लेकिन पराला में बागवानों ओर व्यापारियों को अभी तक ठहरने व खाने-पीने की मूलभूत सुविधाएं अभी तक सरकार नहीं दे पाई है।  

पूर्व में बागवानी मंत्री और मौजूदा सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने पराला मंडी का दौरा किया इस दौरान उनके साथ एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने पराला में बागवानों की समस्याओं को सुना और कहा कि उनके पूर्व कार्यालय में इस मंडी को शुरू किया था लेकिन उसके बाद सरकार बदल गई जिसके चलते कांग्रेस सरकार ने इस मंडी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए इस मंडी की अनदेखी के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है जिन्होंने इस मंडी के विस्तार ग्रहण लगा दिया। 

बरागटा ने कहा कि मौजूदा सरकार बागवानों के हितों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पराला में जल्द ही एप्पल प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जायेगा जिसके लिए मुख्यमंत्री ने हामी भर दी है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के लगने से बागवानों ओर सरकार दोनों को फायदा हो जाएगा। इस दौरान मंडी में आ रही समस्याओं को लेकर बरागटा ने कहा जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा लेकिन सेब सीजन के चलते इसका काम इस साल करने में दिक्कत हो सकती है।  

Ekta