नववर्ष मेले के लिए दुल्हन की तरह सजाया मां नयनादेवी का दरबार

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 07:48 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): हर वर्ष की भांति इस बार भी उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नयना देवी में नववर्ष के मेले शुक्रवार से धूमधाम से आरंभ हो गए। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों एवं फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस बार मंदिर की सजावट का कार्य सेवा सोसायटी लुधियाना द्वारा किया गया है। सेवा सोसायटी के प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि पंजाब के लगभग 18 कारीगर मंदिर क्षेत्र में सजावट के कार्य में जुटे हैं। इस बार भी नयनादेवी नगर परिषद तथा मंदिर न्यास एवं जिला प्रशासन ने यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा है। पूरे नयनादेवी क्षेत्र को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

मेले के दौरान इन चीजों की रहेगी पाबंदी

नववर्ष मेले के दौरान मंदिर में अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। नारियल तथा हलवा प्रसाद को अंदर ले जाने पर पूरी पाबंदी लगाई गई है। इस मेले में मंदिर प्रशासन ने सेवा दलों को लंगरों की अनुमति दी है।

श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी तरह से जुटे सेवादल

शुक्रवार प्रात: 4 बजे मंदिर के कपाट पुजारी ने खोल दिए तथा सहजता से श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन करना आरंभ कर दिया। शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी थी तथा धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ौतरी हो रही है। शाम तक भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News