14 साल की मासूम के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 09:05 PM (IST)

नाहन: विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के एक गांव में एक 14 वर्षीय मासूम के साथ अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की जानकारी चाइल्ड लाइन हैल्पलाइन नंबर 1098 पर दी गई। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम समन्वयक सुमित्रा, काऊंसलर विनीता मौके पर पहुंची और काऊंसलिंग की। बच्ची ने बताया कि मिस्त्री का काम करने वाला जय प्रकाश उनके साथ जबरदस्ती करता है। इतना ही नहीं आरोपी उसका पीछा भी करता है। इसके बाद पीड़िता व उसके पिता को नाहन लाया गया, जहां महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। मामले में अगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News