72 रूटों पर चली बसें, डिमांड आने पर दूसरे रूट भी बहाल करेगा निगम

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 05:35 PM (IST)

नाहन (दलीप): करीब 35 दिनों के बाद शुरू हुई परिवहन सेवाओं से अधिकतर रूटों पर एच.आर.टी.सी. की बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि जिले में निजी बस ऑप्रेटर हड़ताल पर हैं लेकिन इसका कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिला क्योंकि कोरोना महामारी के चलते लोग भी काफी कम संख्या में घरों से निकले। एच.आर.टी.सी. की बसों में भी ज्यादा यात्री नजर नहीं आए। अधिकतर बसें खाली ही नजर आईं। जिला मुख्यालय नाहन से 72 रूटों पर बसें चलाने के लिए महकमे ने खाका तैयार किया और अधिकतर रूटों पर बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अगर डिमांड आती है तो सवारियां मिलने पर उक्त रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जाएगी।

PunjabKesari

कोरोना गाइडलाइन के तहत शुरू की सेवाएं
एच.आर.टी.सी. ने बस सेवा में जहां चालक-परिचालकों की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं, वहीं यात्रियों को नो मास्क के बिना बस में नहीं बिठाया गया। बसों में परिचालक ने यात्रियों को मास्क सही तरीके से लगाने व सैनिटाइज करने के बाद ही बसों में प्रवेश दिया। बस चालक व परिचालक के लिए मास्क, सैनिटाइजर समेत फेस शील्ड की व्यवस्था की गई।  

नाहन डिपो को करोड़ों का नुक्सान
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते एच.आर.टी.सी. को करोड़ों रुपए का नुक्सान हुआ है। एच.आर.टी.सी. के नाहन डिपो से चलने वाले सभी रूट बंद होने से रोजाना करीब 8 लाख रुपए का नुक्सान डिपो को उठाना पड़ा है। बस अड्डा प्रभारी नाहन सुखराम का कहना है कि एच.आर.टी.सी. के नाहन डिपो से 72 रूटों पर बस सेवा शुरू की गई है। इस दौरान यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। चालक-परिचालकों की सुरक्षा को लेकर भी प्रबंध किए गए हैं। कोरोना कफ्र्यू में बसें बंद रहने से डिपो को रोजाना करीब 8 लाख रुपए का नुक्सान उठाना पड़ा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News