एक किलो 600 ग्राम चरस के साथ 4 युवक गिरफ्तार

Monday, Nov 02, 2020 - 10:53 PM (IST)

नग्गर (आचार्य): पतलीकूहल थाना के तहत पुलिस ने 4 युवकों को एक किलो 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पतलीकूहल पुलिस टीम सोमवार सुबह डोहलूनाला के समीप फोजल में नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान पुलिस ने फोजल गांव से आ रही स्कोडा कार (नं. एच.पी. 01 एम 9797) को चैकिंग के लिए रोका तो  तलाशी के दौरान कार से एक किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान पारस गुप्ता (21) मंडी, देव (30) मंडी, नसीरुद्दीन (24) उत्तर प्रदेश, फैजान (19) मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एस.पी. गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी आरोपियों को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Kuldeep