अब डिपो में मिलने वाला सरसों का तेल हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

Saturday, Jan 14, 2023 - 10:39 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार ने डिपुओं में लाखों उपभोक्ताओं को मिलने वाले सरसों के तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। डिपुओं में अब सरसों का तेल 9 रुपए महंगा मिलेगा। इसके तहत एपीएल परिवारों को अब सरसों का तेल 142 और एनएफएसए के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं को 132 रुपए प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा। वहीं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के इस निर्णय की आलोचना की है। उन्होंने बताया कि महंगाई के इस दौर में इस फैसले से आम जनता व गरीबों पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले डीजल पर वैट भी 3 रुपए बढ़ा दिया था, जिससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सुक्खू लगातार जनविरोधी फैसले लेकर महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay