अब नगर निगम धर्मशाला में लोगों को देना होगा संशोधित टैक्स

Thursday, Jul 26, 2018 - 09:57 AM (IST)

धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला में जल्द टैक्स में संशोधन होगा। इसके लिए 40 फीसदी प्रॉपर्टी सर्वे को भी पूरा कर लिया गया है और बाकी प्रॉपर्टी सर्वे का कार्य जोर-शोर से चला है। इस प्रॉपर्टी सर्वे के पूरा होने के बाद नगर निगम धर्मशाला में मर्ज हुए नए क्षेत्रों के लोगों को नगर निगम द्वारा संशोधित टैक्स देना होगा। इस समय केवल पुराने करदाताओं से नगर निगम टैक्स वसूल कर रहा है। मई 2019 के बाद नए क्षेत्र के लोग टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। प्रॉपर्टी सर्वे को जल्द पूरा करने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने कमर कस ली है। आयुक्त ने एम.सी. के अधिकारियों की इस संबंध में बैठक बुलाकर चल रहे प्रॉपर्टी सर्वे की समीक्षा की तथा सर्वे में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं

kirti