Watch Video: अगर आप शिमला घूमने आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर

Saturday, Dec 10, 2016 - 01:21 PM (IST)

शिमला: पहाड़ों की रानी शिमला में घूमने आने वाले पर्यटकों को अब अपनी जेब कुछ हल्की करनी होगी। शिमला शहर घूमने के लिए अब ग्रीन टैक्स के रूप मे फीस चुकनी पड़ेगी। शिमला नगर निगम ने अगले हफ्ते से ग्रीन टैक्स वसूलने की तैयारी कर ली है। यह टैक्स सैलानी ऑनलाइन भी जमा करवा सकते हंै ओर टैक्स जमा न करवाने वालों को भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा। टैक्स न देने वाले सैलानी को 5 हजार रुपए जुर्माना भरना पड़ सखता है। 

नगर निगम के महापौर संजय चौहान ने कहा कि बाहरी राज्यों के वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा। इसके तहत जहा परमाणु बैरियर पर टैक्स लिया जाएगा वहीं सैलानी ऑनलाइन भी टैक्स अदा कर सकते हैं। उनका कहना है कि शिमला शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने के लिए यह निणर्य लिया गया है। ग्रीन टैक्स से अतिरिक्त आय होगी, जिससे शहर के विकास में काफी फायदा होगा। 

10 करोड़ की होगी सलाना आय 
नगर निगम शिमला को शहर में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन टैक्स की वसूली से हर साल लगभग 10 करोड़ रुपए सालाना आमदनी होगी। नगर निगम को उम्मीद है कि ग्रीन टैक्स वसूली से आने वाली राशि से जहां शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी वहीं उसका वित्तीय संकट भी कुछ कम होगा।

ये रहेगा टैक्स 
शिमला शहर मे प्रवेश करने वाले बाहरी राज्य के किसी भी वाहन को ग्रीन टैक्स देना अनिवार्य होगा। दोपहिया वाहनों के लिए ग्रीन टैक्स 50 रुपए तय किया गया है जबकि कार के लिए यह 200 रुपए, एस.यू.वी. वाहन के लिए 300 रुपए और ट्रक तथा बस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। यह ग्रीन टैक्स पूरी तरह से ऑनलाइन ही स्वीकार होगा।