MTB हिमाचल जंजैहली साइकिल रैली में राकेश राणा ने जमाया खिताब पर कब्जा

Sunday, Jun 26, 2022 - 09:43 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): पहली एमटीबी हिमाचल जंजैहली साइकिल रैली के ओवरऑल वर्ग मेें राकेश राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 3 कम्पीटिशन स्टेज की रैली में राकेश राणा ने 8 घंटे व 13 सैकेंड में सफर पूरा किया और जीत दर्ज की। इसके अलावा कृष्णवेंद्र सिंह यादव ने 8 घंटे 46 मिनट व 21 सैकेंड में सफर पूरा कर दूसरा और रामाकृष्ण पटेल ने 8 घंटे 53 मिनट व 6 सैकेंड में सफर पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गौरव नेगी ने चौथा, युगल ठाकुर ने पांचवां, सुनील बरोंगपा ने छठा, अर्पित शर्मा ने सातवां, गंधर्व मेहता ने आठवां, पृथ्वी सिंह राठौर ने नौवां और वंश कालिया ने दसवां स्थान प्राप्त किया। ब्वायज अंडर-19 वर्ग में अर्पित शर्मा ने 10 घंटे 6 मिनट व 54 सैकेंड में सफर पूरा कर पहला, विशाल आर्य ने 11 घंटे 6 मिनट व 52 सैकेंड में सफर पूरा कर दूसरा, कुनाल बंसल ने 11 घंटे 59 मिनट व 46 सैकेंड में सफर पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

महिला एकल वर्ग में सुनीता श्रेष्ठता ने 12 घंटे 26 मिनट व 34 सैकेंड में सफर पूरा कर पहला, आस्था डोभाल ने 13 घंटे 8 मिनट व 17 सैकेंड में दूसरा, दिविजा सूद ने 17 घंटे 8 मिनट व 38 सैकेंड में सफर पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कायना सूद ने इस वर्ग में चौथा, शंभावी सिंह ने 5वां व अस्मिथा ने छठा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 गल्र्स वर्ग में दिविजा सूद ने पहला, कायना सूद ने दूसरा और शंभावी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्वायज अंडर-16 वर्ग में युगल ठाकुर ने 9 घंटे 26 मिनट व 57 सैकेंड में रैली पूरी कर पहला, वंश कालिया ने 10 घंटे 46 मिनट व 58 सैकेंड में सफर पूरा कर दूसरा, अधिरथ सिंह ने 12 घंटे 19 मिनट व 30 सैकेंड में सफर पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। ब्वायज अंडर-23 वर्ग में पृथ्वी सिंह राठौर ने 10 घंटे 40 मिनट व 2 सैकेंड में सफर पूरा कर पहला, अमनदीप सिंह ने 10 घंटे 47 मिनट व 23 सैकेंड में सफर पूरा कर दूसरा और अनीष ने 11 घंटे 11 मिनट व 37 सैकेंड में सफर पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

अंडर-50 वर्ग में सुनील बरोंगपा ने 9 घंटे 36 मिनट व 50 सैकेंड में रैली पूरी कर पहला, अमित ने 13 घंटे व 20 सैकेंड में सफर पूरा कर दूसरा, जसप्रीत पॉल ने 18 घंटे 27 मिनट व 9 सैकेंड में सफर पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। ब्वायज अंडर-35 वर्ग में राकेश राणा ने पहला, कृष्णवेंद्र सिंह यादव ने दूसरा और रामाकृष्ण पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 से अधिक आयु वर्ग में भरत ने 20 घंटे 25 मिनट व 23 सैकेंड में सफर पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। रविवार को रैली के अंतिम दिन तीसरी स्टेज में प्रतिभागियों ने जंजैहली से जरोल होते हुए बनियाद, थुनग, जरोल से होते हुए जंजैहली तक सफर तय किया। फाइनल स्टेज में 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह जंजैहली में आयोजित किया गया। इस दौरान डाॅ. साधना ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay