भाजपा की आंधी के आगे नहीं टिक पाएगी कांग्रेस : सुरेश कश्यप

Saturday, Mar 20, 2021 - 11:14 PM (IST)

शिमला (योगराज/ब्यूरो): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि दो दिन के भीतर चारों निगम चुनावों में अपने 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव समिति की बैठक में पूर्ण समन्वय बनाकर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है और अब कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आंधी के आगे कांग्रेस टिक नहीं पाएगी। इन चार नगर निगम चुनावों पर भाजपा का परचम लहराना तय है।

Content Writer

Vijay