सांसद रामस्वरूप शर्मा ने रामपुर में टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, जानिए क्या बोले

Saturday, Mar 23, 2019 - 03:45 PM (IST)

रामपुर बुशहर (विशेषर नेगी): मंडी लोकसभा हलके के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने रामपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। रामपुर में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में 19 अप्रैल को होने वाले चुनावों को लेकर मंथन हुआ। इस दौरान चुनाव प्रचार और सरकार की योजनाओं को दूरदराज के कार्यकर्ताओं तक कैसे पहुंचाया जाए इसको लेकर रणनीति भी बनाई गई। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने सांसद की खिंचाई भी खूब की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र में शिक्षण व स्वास्थ्य आदि संस्थानों में रिक्तियों से पार्टी की साख गिरी है।

मंडल स्तर पर किया जा रहा कार्यशाला का आयोजन

सांसद ने कहा कि पूरे प्रदेश भर मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बूथ अध्यक्ष, मंडल की कार्य समिति, शक्ति केंद्र अध्यक्ष, बूथ पालक, बी.एल.ए., ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, जिला और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से चुनाव के लिए जो शेष दिन बचे हैं उसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने कहा इस दौरान उन सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।

Vijay