कमरे में आग से झुलसे मां-बेटा, महिला PGI रैफर

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 09:09 PM (IST)

नाहन (सतीश): शहर के वाल्मीकि मोहल्ले में एक मां और बेटा आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते कमरे के भीतर आग लगी लेकिन पुलिस की तफ्तीश के बाद ही यह बात साफ हो पाएगी कि आग की असल वजह क्या रही और मां और बेटा किस तरह आग की चपेट में आ गए। बहरहाल, गंभीर हालत में 35 साल की शिवानी और बेटे वासु को डा. वाई.एस. परमार मैडीकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। वहीं बेटे की हालत ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का शरीर 70 फीसदी से अधिक झुलस गया।

शनिवार दोपहर का है मामला

मामला शनिवार दोपहर का है। करीब एक बजे दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस जब मामले की तफ्तीश करने घर पहुंची तो घर पर ताले लटके मिले। लिहाजा महिला के होश में आने के बाद ही बयान कलमबद्घ किए जा सकेंगे। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। अभी तक इस मामले में  प्राथमिकी दर्ज नहीं हुआ है। महिला के जबाव देने की हालत में ही बयान लिए जा सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News