रामपुर के ननखरी में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे को ऐसे मिली भयानक मौत

Friday, Apr 05, 2019 - 11:00 PM (IST)

रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर के ननखरी क्षेत्र में एक महिला व उसके 2 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला के शव की शिनाख्त नेपाली मूल की उज्वली (27) पत्नी कमल बहादुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला ने पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई थी। इस दौरान महिला का 2 वर्ष का बालक पीयूष भी पानी की बाल्टी के पास आ गया।

बच्चे को बचाते करंट की चपेट में आई महिला

महिला ने जब बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे के दौरान महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है। डी.एस.पी. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार हुई महिला और उसके 2 वर्षीय बेटे की मौत करंट की चपेट में आने से हुई। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Vijay