हिमाचल में विदा लेने से पहले खूब बरसेगा मानसून, 4 दिन का यैलो अलर्ट जारी

Wednesday, Sep 14, 2022 - 10:57 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल से विदा लेने से पहले मानसून खूब बरसेगा। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है और 8 जिलों शिमला, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर में भारी बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 96 घंटे तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर माह में सामान्य से 74 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सितम्बर में 120.6 मिलीमीटर की तुलना में मात्र 31.6 मिलीमीटर बारिश हुई। ऊना, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में जरूर हल्की बारिश हुई है, जबकि अन्य जिलों में किसान अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शिमला में सामान्य से 28 प्रतिशत ज्यादा, कुल्लू में 27 प्रतिशत, बिलासपुर में 12 प्रतिशत और मंडी में 10 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 67 प्रतिशत कम, किन्नौर में 35 प्रतिशत कम, चम्बा में 13 प्रतिशत, हमीरपुर में 2 प्रतिशत, कांगड़ा में 4 प्रतिशत, सिरमौर में 31 प्रतिशत और ऊना में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश हुई है। 

मानसून से अब तक 1993 करोड़ का नुक्सान
प्रदेश में मानसून के कारण अब तक कुल 340 लोगों की जान जा चुकी हैं। प्रदेश को मानसून के कारण अब तक 1993 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। सबसे अधिक नुक्सान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 980 करोड़ रुपए के नुक्सान का आकलन है। इसके अतिरिक्त जलशक्ति विभाग को 841 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay