मौसम विभाग ने जताई संभावना, हिमाचल में 1 जुलाई तक दस्तक देगा मानसून

Tuesday, Jun 25, 2019 - 11:12 PM (IST)

शिमला: प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। शिमला सहित विभिन्न इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने की संभावना जताई है। शिमला में आज अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में 30.6, भुंतर में 24, कल्पा में 18.7, धर्मशाला में 26.7, ऊना में 39, नाहन में 31.3, केलांग में 17.8, सोलन में 28.4, कांगड़ा में 34, बिलासपुर में 33.3, हमीरपुर में 33.1, चम्बा में 26 व डल्हौजी में 20.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

आगामी 24 घंटों में जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि यह प्री-मानसून की बारिश है। अगले 24 घंटों के दौरान भी मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई तक प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है।

Vijay