हिमाचल से विदा हुआ मानसून, जानिए सामान्य से कितने फीसदी कम बरसे बादल

Friday, Oct 08, 2021 - 10:58 PM (IST)

शिमला (हैडली): हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई की आधिकारिक घोषणा की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल में मानसून सीजन में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून सीजन के दौरान राज्य में 692 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्य बारिश 763 मिलीमीटर रहती है।

राज्य में इस वर्ष मानसून ने समय से पहले 13 जून को दस्तक दी थी और 14 दिन देरी से मानसून राज्य से विदा हुआ। राज्य में मानसून की विदाई की सामान्य तिथि 25 सितम्बर को रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में चार जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला और बिलासपुर में मानसून की सामान्य से अधिक बरसात हुई जबकि 8 जिलों में मानसून सामान्य से कम बरसा। जून माह में मानसून की सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश हुई। प्रदेश में 24 घंटों में बारिश के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 12 जुलाई को कांगड़ा जिले के शाहपुर में सर्वाधिक 264 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay