Mock Drill: सोलन के शामती में हुआ लैंडस्लाइड, घायलों की मदद को विभागों ने चलाया अभियान

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 02:44 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सोलन शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शामती में भूस्खलन जैसे हालात बने और वहां पर काम कर रहे करीब 10 लोग फंस गए। इनमें से 7 घायल हुए और 3 की मृत्यु हो गई। बता दें कि प्रशासन द्वारा आज बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव संबंधी उपायों पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।

मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन को सूचना मिली कि शामती में लैंडसाइड हुआ है जहां पर अचानक से पानी का भारी बहाव आ गया है और इसमें 7 लोग घायल हुए जबकि 3 लोगों की मृत्यु हुई है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड, दमकल विभाग और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर कार्य किया और घायलों को बाहर निकालकर मॉक ड्रिल को सफल बनाया।

इस दौरान रैस्क्यू ऑप्रेशन भी चलाया गया और जो कमियां मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई हैं उसे सुधारने का भी प्रयास किया गया है। एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल ने बताया कि आज एक मॉक ड्रिल आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव करने को लेकर की गई थी, जिसमें शहर के शामती में लैंडस्लाइड होने के दृश्य को दर्शाया गया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News