जब देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह बिखर गया ये पहाड़, मोबाइल में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 12:40 PM (IST)

चंबा: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां बारिश का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। वहीं जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से कई पहाड़ी इलाकों के संपर्क जिला मुख्यालय से कट गए हैं। जानकारी के मुताबिक चंबा जिले में रविवार सुबह लैंडस्लाइड होने के कारण अचानक एक पहाड़ टूट गया है। जिस कारण शेरपुर पंचायत सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह पंचायत के लोग जिला मुख्यालय के लिए जा रहे थे. जैसे ही लोग चमेरा डैम से आगे निकले थे तभी उन्हें पहाड़ों से पत्थर गिरने का अंदेशा हुआ। लोग सुरक्षित स्थान पर रुककर पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। लभगभ एक मिनट हुई लैंडस्लाइडिंग में शेरपुर पंचायत का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News